---Advertisement---

बहुजन एकता संगठन की चेतावनी का असर: डहाणू पुलिस ने दर्ज किया मामला, 3 सितंबर का आंदोलन स्थगित |

---Advertisement---

रिपोर्टर: पराग यादव (पालघर)

पालघर जिले के डहाणू तालुका स्थित ऐना गांव से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पीड़ित विलास पिलेना को न्याय दिलाने के लिए बहुजन एकता संगठन के आक्रामक रुख के आगे आखिरकार पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा। संगठन द्वारा दिए गए आंदोलन के अल्टीमेटम के बाद डहाणू पुलिस ने 31 अगस्त 2026 को मामले के दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद संगठन ने 3 सितंबर को होने वाले अपने प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है।

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन की थी तैयारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित विलास पिलेना के साथ हुई कथित धोखाधड़ी के विरोध में बहुजन एकता संगठन ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की थी। यह आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन तथा पालघर जिला अध्यक्ष अनिल हाडळ की अध्यक्षता में आयोजित किया जाना था, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना थी।

कानूनी कार्रवाई पर बनी रहेगी संगठन की पैनी नजर डहाणू पुलिस प्रशासन द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद संगठन ने राहत की सांस ली है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। बहुजन एकता संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक पीड़ित को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक संगठन इस पूरे घटनाक्रम और आगे की पुलिस कार्रवाई पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh