उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर: सेवा कार्य में आगे आए डॉ. आशीष तिवारी, दो पीड़ित परिवारों को दी 32 हजार रुपये की आर्थिक सहायता |

रिपोर्टर: गुंजन विश्वकर्मा

सुल्तानपुर: ज़रूरतमंद, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए सेवार्थम फाउंडेशन लगातार सेवा भाव से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आशीष तिवारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो पीड़ित परिवारों को कुल 32 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

कुंवर बहादुर पाल के परिवार को 21 हजार की मदद

अर्जुनपुर गांव के निवासी कुंवर बहादुर पाल की माता जी के अचानक निधन की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष तिवारी उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और अंतिम संस्कार से लेकर तेरहवीं संस्कार तक होने वाले आवश्यक खर्चों के लिए 21 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता सौंपी।

संसारीपुर के राजपत गोसाईं के परिजनों को दिए 11 हजार रुपये

इसी तरह संसारीपुर निवासी राजपत गोसाईं के निधन की सूचना पर भी डॉ. आशीष तिवारी ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और तेरहवीं संस्कार के खर्च में सहयोग के रूप में परिवार को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की।

“जरूरतमंदों की मदद समाज के हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य”

आर्थिक सहायता सौंपते हुए समाजसेवी डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि किसी परिवार पर अचानक आए दुख के समय में उसकी मदद करना समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि सेवार्थम फाउंडेशन आगे भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े असहाय परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए समर्पित रहेगा। समय पर मिली इस सहायता के लिए दोनों परिवारों ने संस्था और डॉ. आशीष तिवारी का आभार व्यक्त किया।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।