राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों ‘धगधगती मुंबई’ के दिवाली विशेषांक का विमोचन |

Share:

लोकभवन में आयोजित समारोह में संपादक भीमराव बालकाबाई हिंदुराव धुळप और ओमकार धुळप रहे उपस्थित; साहित्य, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी विविध सामग्री से सजा है विशेषांक

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों ‘धगधगती मुंबई’ के विशेष दिवाली अंक 2026 का विमोचन लोकभवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक भीमराव बालकाबाई हिंदुराव धुळप और ओमकार धुळप उपस्थित रहे।

राज्यपाल के हाथों विशेषांक का विमोचन ‘धगधगती मुंबई’ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। कई दिनों की योजना, अथक परिश्रम और मेहनत से तैयार किए गए इस दिवाली विशेषांक के विमोचन से संपादकीय टीम में खुशी का माहौल रहा।

साहित्य और मनोरंजन की विविध सामग्री शामिल

इस विशेषांक में जाने-माने लेखकों, पत्रकारों और कवियों के विविध लेख, कहानियां और साहित्यिक रचनाएं शामिल की गई हैं। इसके अलावा पाठकों के लिए राशिफल, पाक-विधियां, व्यंग्य चित्र और मनोरंजन से जुड़ी सामग्री भी प्रकाशित की गई है।

कई पुस्तक केंद्रों और एसटी डिपो में उपलब्ध

संपादक भीमराव धुळप ने जानकारी दी कि पाठकों की पसंद बना यह दिवाली विशेषांक दादर स्थित आइडियल बुक डेपो, मैजेस्टिक बुक डेपो, ठाणे स्थित मैजेस्टिक बुक डेपो तथा राज्य के विभिन्न एसटी डिपो में उपलब्ध कराया गया है।

राज्यपाल के हाथों विमोचन के साथ ‘धगधगती मुंबई’ का दिवाली विशेषांक पाठकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। इसमें साहित्य, संस्कृति और मनोरंजन की विविध सामग्री को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।

रिपोर्ट: सैय्यद जाहिद अली रियासत

Share: