---Advertisement---

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के हितेंद्र ठाकुर, कहा— “नैतिक जिम्मेदारी है तो दें इस्तीफा”|

---Advertisement---

वसई: दिल्ली में आंदोलनकारी विद्यार्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) के प्रमुख और पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया और तीखा प्रहार करते हुए कहा, “बीजेपी आज तुम बच्चियों को निर्वस्त्र कर रहे हो, कल दुनिया तुमको निर्वस्त्र करेगी।”

बीजिंग आंदोलन से की तुलना, मीडिया के रुख पर भी उठाए सवाल

हितेंद्र ठाकुर ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता की तुलना वर्षों पहले बीजिंग में आठ लाख छात्रों के आंदोलन पर हुई दमनकारी कार्रवाई से की। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर सरकार में जरा सी भी नैतिक जिम्मेदारी बची है, तो इस्तीफा देने में क्या परेशानी है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से असंतुष्ट होकर अब आरएसएस के लोग भी इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यधारा का मीडिया पूरे देश में फैल रहे इस जनाक्रोश को दबाने का प्रयास कर रहा है, जबकि सोशल मीडिया जनता तक सच पहुंचा रहा है।

पेपर लीक और राहुल गांधी के साथ हुई घटना की निंदा

पेपर लीक मामले पर तंज कसते हुए BVA प्रमुख ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में पेपर लीक होने पर गलतियां पकड़ी जाती थीं, लेकिन छात्रों पर इस तरह लाठियां नहीं बरसाई जाती थीं। उन्होंने कल राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी और घसीटे जाने की घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण ईरान जैसे पुराने मित्र देशों से संबंध प्रभावित हुए हैं, जिसका असर देश में पेट्रोल की कीमतों और महंगाई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए प्रोपेगैंडा गढ़े जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh