वसई

विरार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा का संदेश देने उतरे ‘यमराज’, लायंस क्लब और रेलवे पुलिस की अनोखी पहल |

वसई/विरार: विरार रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार, 22 जुलाई 2026 को लायंस क्लब ऑफ विरार विकास और लायंस क्लब ऑफ वसई द्वारा आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) तथा रेल प्रशासन के साझा सहयोग से “रेलवे प्रवासी सुरक्षा जनजागृति अभियान” का सफल आयोजन किया गया।

‘यमराज’ के अनोखे रूप से लोगों को दुर्घटनाओं के प्रति किया सतर्क

इस दौरान यात्रियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लायन डॉ. अनिरुद्ध चव्हाण ने ‘यमराज’ का वेश धारण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म के मुहाने पर खड़े होने, पटरी पार करने और ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं के प्रति यात्रियों को चेताया।

स्टेशन परिसर में निकाली गई जन-जागरूकता रैली, बांटे गए पोस्टर

कार्यक्रम के तहत विरार स्टेशन परिसर में एक पैदल मार्च/रैली निकाली गई और यात्रियों को सुरक्षा नियमों से जुड़े पम्फलेट व पोस्टर वितरित किए गए। इस आयोजन में लायन सचिन गांधी, निलेश घराट, निनाद म्हात्रे, श्रीहास चुरी, पीएसआई पागी और स्टेशन मैनेजर राजेश म्हात्रे सहित जीआरपी व आरपीएफ के अनेक जवान और रेल कर्मी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन लायन श्रीहास चुरी द्वारा किया गया।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।