अज्ञात हमलावरों ने सीने में मारी गोली, जिला अस्पताल में युवक की हालत नाजुक
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला में बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक को गोली मारे जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, विपिन यादव उर्फ मखंचू नामक युवक को कथित तौर पर चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने गोली मारी। गोली युवक के सीने में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई थी।
इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता
घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान कर घटना का जल्द खुलासा करने के प्रयास में जुटी है।
जौनपुर से ब्यूरो चीफ : दिलीप कुमार
तृप्ति प्रमाण न्यूज



