उत्तर प्रदेश

🚨 जौनपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, कई हिस्सों में बंटा शव; पुलिस जांच में जुटी |

जौनपुर (रिपोर्टर स्वागतम बिंद): जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र से एक दिल नहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुरुवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास स्थित कासिमपुर पोल संख्या 853 के करीब एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव कई टुकड़ों में कटकर रेलवे पटरी पर बिखर गया।

पहचान कराने की कोशिशों में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (GRP) रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव के टुकड़ों को समेटकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

आत्महत्या या हादसा? हर पहलू की हो रही जांच

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह महज एक लापरवाही से हुआ हादसा है या फिर युवक ने जानबूझकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई है। पुलिस प्रशासन द्वारा हर एंगल से मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Sanjay Jaiswal

संपादक समाचार जगत की रीढ़ होते हैं, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाते हैं। वे खबरों की गहन जाँच-पड़ताल कर समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।