कुंवर अनुपम सिंह का तबादला, यशवीर सिंह संभालेंगे जौनपुर की कमान
जौनपुर: जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर उन्हें एसपी, पीएसी मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं बस्ती के एसपी यशवीर सिंह को जौनपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण के बाद अब जौनपुर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी यशवीर सिंह के कंधों पर होगी।
कुंवर अनुपम सिंह के कार्यकाल के बाद नए कप्तान के रूप में यशवीर सिंह के सामने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने की चुनौती होगी।
जौनपुर की पुलिस व्यवस्था में हुए इस बदलाव के बाद अब नए कप्तान यशवीर सिंह की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी।




