सरायख्वाजा के गिरधरपुर में बोरी से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी, चालक बाल-बाल बचा |

Share:

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधरपुर गांव के समीप बोरी से लदी एक डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बारिश के कारण हुई फिसलन और संकरे रास्ते की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बाइक सवार को पास देने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना के संदर्भ में डीसीएम चालक सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गाड़िया लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को पास (साइड) देने का प्रयास कर रहा था। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क की पटरी काफी गीली और संकरी थी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।

स्थानीय निवासियों ने की त्वरित मदद

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। क्षेत्रवासियों ने बिना देर किए मुस्तैदी दिखाई और राहत कार्य शुरू करते हुए चालक को डीसीएम से सही-सलामत सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की जान बच जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Share: