पूर्व जिला लेखा परीक्षा अधिकारी स्व. मोतीलाल यादव की थीं धर्मपत्नी, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मुड़ैला कौड़िया निवासी पूर्व जिला लेखा परीक्षा अधिकारी स्वर्गीय मोतीलाल यादव की धर्मपत्नी एवं समाज सेविका 80 वर्षीय गुलाबी देवी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गुलाबी देवी के निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने जताया शोक
निधन की खबर मिलते ही पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जितेंद्र यादव, किसान नेता अमित यादव और अधिवक्ता ऋषि यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की।
गुलाबी देवी के निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी शोक का माहौल है।
रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
समाज सेविका गुलाबी देवी का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। वे गुलाबी देवी महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी यादव की माता थीं।
उनके निधन से परिजनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।



