---Advertisement---

जुचंद्र रेलवे ओवरब्रिज के कार्य का विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया निरीक्षण |

---Advertisement---

नायगांव पूर्व | 15 मई 2026

नायगांव पूर्व के जुचंद्र स्थित रेलवे उड्डाणपुल (रेलवे ओवरब्रिज) के निर्माण कार्य का विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रकल्प की प्रगति का विस्तृत आढावा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और नियोजन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि जुचंद्र रेलवे ओवरब्रिज के पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक मजबूत होगी और नागरिकों को सुरक्षित, तेज एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस परियोजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पायाभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और क्षेत्र में विकास कार्यों को अधिक गतिमान बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक अनुराग ठाकूर, प्रबंधक मिंटू सिंह, सार्वजनिक बांधकाम विभाग एवं सेंट्रल रेलवे के उपअभियंता ठाकरे जी, वसई सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता संजय यादव सहित भाजपा वसई-विरार शहर जिला पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh