मनोर के सिताराम गायकवाड़ को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार से सम्मानित |

Share:

पालकमंत्री गणेश नाईक के हाथों मिला सम्मान, जनजातीय गौरव सेवा सप्ताह 2026 के विशेष कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

मनोर (पालघर) : पालघर जिले के मनोर गांव के प्रगतिशील किसान सिताराम गायकवाड़ को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पालघर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित ‘जनजातीय गौरव सेवा सप्ताह 2026’ के विशेष कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

राज्य के वनमंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक के हाथों सिताराम गायकवाड़ को सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।

किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। कृषि क्षेत्र की प्रगति किसानों की मेहनत, परिश्रम और समर्पण पर निर्भर करती है। इसी भावना के साथ जिला स्तर पर खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया गया।

जिला स्तर पर मिले इस सम्मान से मनोर गांव का गौरव बढ़ा है। सिताराम गायकवाड़ की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के नागरिकों, किसान भाइयों, मित्रों और परिवारजनों की ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

रिपोर्ट: तृप्ति प्रमाण

तृप्ति प्रमाण न्यूज़ पोर्टल

Share: