मीरा रोड के ऐश्वर्या ऑर्केस्ट्रा बार में पुलिस का छापा, कथित अश्लील डांस पर कार्रवाई |

Share:

7 बार बालाओं का रेस्क्यू, मैनेजर और वेटर समेत 5 गिरफ्तार; 27 ग्राहक हिरासत में

मीरा रोड : मीरा रोड स्थित ऐश्वर्या ऑर्केस्ट्रा बार में कथित तौर पर चल रहे अश्लील डांस के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। आईपीएस राहुल चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बार में छापा मारकर मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

7 बार बालाओं का रेस्क्यू

    पुलिस की कार्रवाई के दौरान 7 बार बालाओं का रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बार के मैनेजर और वेटर समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    इसके अलावा कार्रवाई के दौरान मौजूद 27 ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है।

    बार मालिक और चालक फरार बताए जा रहे

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान बार का चालक और मालिक मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस फरार बताए जा रहे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

    इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई मीरा रोड पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में दर्ज धाराओं और अन्य तथ्यों की अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

    तृप्ति प्रमाण न्यूज की ओर से स्पष्ट किया जाता है कि खबर में इस्तेमाल किए गए ‘कथित’ और अन्य आरोप संबंधी विवरण उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और दर्ज धाराओं की जानकारी मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।

    Share: