---Advertisement---

मीरगंज: बकराईद को लेकर नए थाना प्रभारी रवि कुमार ने संभाली कमान, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील |

---Advertisement---

बरेली।मीरगंज। संवाददाता लादेन मंसूरी। दो दिन पूर्व ही मीरगंज थाने का चार्ज संभालने वाले नए थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार बकराईद के त्योहार को लेकर पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उन्होंने पद संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बकराईद के मद्देनजर जनता और मातहतों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं: कुर्बानी के नियम:प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कुर्बानी केवल निर्धारित और वैध स्थानों पर ही दी जा सकेगी।सार्वजनिक स्थलों पर पाबंदी: किसी भी सड़क, गली या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी देने की सख्त मनाही है। साथ ही, यातायात को प्रभावित होने से बचाने के लिए सार्वजनिक रास्तों पर नमाज अदा न करने की अपील की गई है। सफाई व्यवस्था: कुर्बानी के बाद अवशेषों (वेस्ट) को खुले में, नालियों या सीवर में न बहाया जाए। कचरे का निस्तारण निर्धारित तरीके से ही किया जाना अनिवार्य है। सोशल मीडिया पर नजर: अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस की सोशल मीडिया सेल निगरानी रख रही है। किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक या भड़कऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी की जनता से अपील: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बकराईद का त्योहार आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनता के साथ है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कदम उठाया जा सके। कार्यभार संभालते ही त्योहार को लेकर थाना प्रभारी द्वारा दिखाए गए इस कड़े और स्पष्ट रुख की क्षेत्र के नागरिकों ने सराहना की है और शांति व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh