---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण विशेष: मुलुंड पुलिस स्टेशन के ठीक सामने पेड़ धराशायी, बड़ा हादसा टला; कार क्षतिग्रस्त |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण न्यूज़ डेस्क, मुंबई: मुंबई के मुलुंड इलाके में देर रात अचानक एक पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। यह पेड़ मुलुंड पुलिस थाने के ठीक सामने गिरा। इस घटना में पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, समय रहते लोग बच गए और किसी भी तरह की जनहानि से बड़ा हादसा टल गया।

बड़ा हादसा टला, यातायात रहा प्रभावित

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन पेड़ गिरने के कारण मुलुंड पुलिस स्टेशन के आसपास कुछ देर तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर, पेड़ हटाने का काम जारी

घटना की सूचना मिलते ही मुलुंड पुलिस और नगर निगम की संबंधित टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल रास्ते से पेड़ को हटाने और यातायात को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। पेड़ गिरने के सटीक कारणों और हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh