---Advertisement---

मुंबई लोकल में दिव्यांगों की बोगी पर सामान्य यात्रियों का कब्जा! विरोध करने पर दबंगई और धमकी का आरोप |

---Advertisement---

मुंबई:

मुंबई की सेंट्रल रेलवे लोकल में दिव्यांग यात्रियों के अधिकारों पर खुलेआम डाका डालने और उन्हें डराने-धमकाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित बोगी में बड़ी संख्या में सामान्य यात्री अवैध रूप से घुस गए। जब विशेष यात्रियों ने इस अनाधिकृत प्रवेश का विरोध किया, तो उनके साथ सरेआम अभद्रता की गई और धमकियां दी गईं।

डोंबिवली-घाटकोपर लोकल में हुई दबंगई

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वाकया सुबह 9:08 बजे डोंबिवली से रवाना होने वाली लोकल ट्रेन का है, जो 9:25 बजे ठाणे और 9:42 बजे घाटकोपर स्टेशन पहुंचती है। सुबह के पीक आवर में ट्रेन में भारी भीड़ थी। जब दिव्यांग यात्रियों ने अपने आरक्षित डिब्बे में सामान्य यात्रियों की मौजूदगी पर ऐतराज जताया, तो सीट खाली करने के बजाय कुछ दैनिक यात्रियों ने बदसलूकी की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली।

आरपीएफ की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर उठे सवाल

इस शर्मनाक वाकये के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिव्यांग कल्याण संगठनों और पीड़ित यात्रियों ने आरक्षित बोगियों में नियमित गश्त बढ़ाने, अनाधिकृत यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh