इस नई ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यात्री एक डब्बे से दूसरे डब्बे में आसानी से जा सकते हैं। पहले जहां अलग-अलग डिब्बों के बीच कोई कनेक्शन नहीं होता था, वहीं अब पूरी ट्रेन एक साथ जुड़ी हुई है, जिससे अंदर ही अंदर मूवमेंट संभव हो गया है। इसके अलावा, इस ट्रेन के दरवाजों की डिजाइन भी ऐसी बनाई गई है कि यात्री दरवाजे पर लटक कर यात्रा नहीं कर पाएंगे। इससे अक्सर होने वाले हादसों और ट्रेन से गिरकर होने वाली मौतों पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से लोकल ट्रेन यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगी।