नालासोपारा (तृप्ति प्रमाण ब्यूरो)। वसई-विरार शहर पुलिस आयुक्तालय की सीमा में आने वाले पेल्हार थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला के संदिग्ध रूप से गायब होने की घटना सामने आई है। लापता महिला की पहचान 70 वर्षीय सरस्वतीदेवी मोहनलाल प्रजापति के रूप में हुई है। परिजनों की गुहार पर पेल्हार पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
सुबह अचानक घर से हुईं ओझल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरस्वतीदेवी प्रजापति गत 29 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे नालासोपारा पूर्व स्थित बिलालपाड़ा, खंडवा मंदिर के समीप अपनी निवास स्थान (श्रीकृष्णा चाल) से अचानक लापता हो गईं। काफी खोजबीन और रिश्तेदारियों में पता लगाने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो उनके बेटे विनोदकुमार प्रजापति ने 30 जुलाई को पेल्हार पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस संबंध में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने नागरिकों से की मदद की अपील
पेल्हार थाना पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को 70 वर्षीय सरस्वतीदेवी प्रजापति के संबंध में कोई सुराग मिले या वे कहीं नजर आएं, तो वे तुरंत पेल्हार पुलिस स्टेशन या मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक श्याम सालुंखे से संपर्क स्थापित करें।
इसके अलावा, सूचना देने के लिए शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर 8530478841 पर भी सीधे संपर्क किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनसहयोग के माध्यम से बुजुर्ग महिला को जल्द से जल्द सकुशल ढूंढ निकालने का प्रयास जारी है।
न्यूज पोर्टल: तृप्ति प्रमाण