---Advertisement---

🚨 नालासोपारा में नई आंगनवाड़ी की गूंज: सांसद डॉ. हेमंत सवरा का बड़ा कदम, महिला एवं बाल विकास सचिव को पत्र लिखकर की तत्काल मंजूरी की मांग |

---Advertisement---

नालासोपारा : नालासोपारा (पूर्व) स्थित नालेश्वर नगर और खिंडीचा पाडा क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी को देखते हुए छोटे बच्चों और धात्री माताओं की सुविधाओं के लिए एक नए आंगनवाड़ी केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस जनकल्याणकारी मांग को संज्ञान में लेते हुए पालघर के सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव को पत्र लिखकर नालेश्वर नगर में तत्काल नई आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है।

नगरसेवक किशोर नाना पाटील की पहल पर कार्रवाई

यह संपूर्ण पहल वसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व नगरसेवक किशोर नाना पाटील द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर शुरू हुई है। सांसद डॉ. सवरा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि नालेश्वर नगर और आसपास के इलाकों में जनसंख्या का दबाव तेज़ी से बढ़ा है, जिससे महिलाओं और बच्चों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि हुई है। मौजूदा आंगनवाड़ी केंद्रों पर क्षमता से अधिक load होने के कारण लाभार्थियों को समुचित सेवाएं मिलने में कठिनाई हो रही है।

बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर

सांसद ने पत्र में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा संसाधनों की कमी के चलते पूरक पोषण आहार योजना, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (Pre-Primary Education), नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर टीकाकरण तथा मातृ-शिशु कल्याण की अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं हर जरूरतमंद परिवार तक नहीं पहुँच पा रही हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई प्रतियां

बच्चों के बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास और महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने नालेश्वर नगर (खिंडीचा पाडा) में बिना किसी विलंब के नए आंगनवाड़ी केंद्र को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर बल दिया है। इस संबंध में आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र की प्रतियां एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) आयुक्त और पालघर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को भी भेजी गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh