तलासरी (पालघर) | 17 सितंबर 2025
मारपीट कर ड्राइवर को अगवा कर टेम्पो चोरी करने वाले आरोपी को तलासरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए आइसर टेम्पो ट्रक की कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है, जिसे पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफलतापूर्वक बरामद भी कर लिया है।
घटना की बारीकियाँ:
7 सितंबर 2025 को फिर्यादी रामआश्रम मंगू यादव को उनके मालिक ने तलासरी से साबुन भरकर चिपळूण ले जाने के लिए टेम्पो सौंपा। जब वे डीजल भरकर तलासरी की ओर आ रहे थे, मौजे मनोर के पास दो अज्ञात व्यक्ति उनसे मिले। मौजे दापचरी के सर्विस रोड पर पहुंचते ही आरोपियों ने उनकी चाबी छीन ली और उन्हें एक कार में बैठाकर गुजरात की ओर ले गए।
गुजरात में एक होटल पर रुकने पर अंधेरे का फायदा उठाकर फिर्यादी भाग निकले और अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। जब मालिक वापस आए, तो टेम्पो (MH-48-CQ-1449) गायब था।
पुलिस कार्रवाई:
8 सितंबर को फिर्यादी की शिकायत पर IPC धारा 309(4), 138, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। बिना किसी सीधे साक्ष्य के, गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।
15 सितंबर को स्वप्नील मधुकर दुमाड़ा (निवासी: उसगांव बंधारा, ता. गणेशपुरी, जि. ठाणे) को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने साथी के साथ अपराध करना स्वीकार किया। उसे डहाणू न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
अन्य आरोपी फरार:
पुलिस अन्य सह-आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे की जांच श्री बबन गावीत (तलासरी पुलिस) द्वारा की जा रही है।
श्रेय:
यह सफल कार्रवाई पालघर के पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनायक नरळे और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री अजय गोरड, पु.उ.नि. विकास दरगुडे, श्री बबन गावीत, सपोउपनिरी हिरामण खोटरे और चालक पो.अं. योगेश मुंढे की टीम द्वारा की गई।