पालघर: 4 सितंबर की शाम करीब 4 बजे पालघर जिले के मनोर-नांदगांव मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें सावर्खंड निवासी बाइक सवार गणेश गोवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, गणेश गोवारी अपनी बाइक पर सवार होकर नांदगांव से मनोर की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची, जबकि गोवारी गंभीर चोटों के साथ सड़क पर गिर गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक ने मानवीय भावना दिखाते हुए घायल बाइक सवार को मनोर स्थित आस्था अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए वसई के एक बड़े निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिल रहे हैं कि यह दुर्घटना कार की अत्यधिक गति के कारण हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग अक्सर दुर्घटनाओं की चपेट में रहता है, जहां वाहन चालक अहिरफिर गति के साथ ड्राइविंग करते हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच मनोर पुलिस थाना क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस घटना ने फिर से यातायात सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर किया है।
पुलिस की ओर से आम जनता को सलाह:
वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, और सड़क पर सतर्कता बरतें।
👉 “सावधान चालन – सुरक्षित जीवन”