---Advertisement---

🚨 पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

---Advertisement---

अवैध गुटखा परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार, 32.96 लाख रुपये का माल जब्त

📍 पालघर, 04 सितम्बर 2025

आगामी गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए पालघर पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के निर्देशानुसार जिले में अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय गुन्हे शाखा, पालघर व तलासरी पुलिस थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा गुटखा तस्करी प्रकरण उजागर हुआ।

✦ कार्रवाई का विवरण :

दिनांक 03/09/2025 को गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग का आयशर टेम्पो (MH10 DT 6633) से अवैध गुटखे की ढुलाई की जा रही है।

तलासरी इभाडपाड़ा स्थित ओवरब्रिज के पास, मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर चेकिंग के दौरान टेम्पो पकड़ा गया।

चालक बालू किसन गंगावणे (50 वर्ष) व साथी राजू संजय कांबळे (27 वर्ष), दोनों निवासी जिला सांगली, को मौके से पकड़ा गया।

जांच में टेम्पो से महाराष्ट्र में प्रतिबंधित 20,96,550/- रुपये मूल्य का सुगंधित तंबाकू बरामद हुआ।

टेम्पो समेत जब्त माल की कुल कीमत 32,96,500/- रुपये आंकी गई।

✦ दर्ज अपराध :

तलासरी पुलिस थाना में अपराध क्र. 201/2025 दर्ज।

भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 123, 223, 274, 275

खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 23(2), 27, 26(2)(4), 30(2)(a)

महाराष्ट्र राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अधिसूचना दिनांक 12 जुलाई 2024

खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम 2011 की संबंधित धाराएँ लागू।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच पोउपनि/अमोल चिंधे (तलासरी पुलिस थाना) कर रहे हैं।

✦ मार्गदर्शन एवं नेतृत्व :

श्री यतीश देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर

श्री विनायक नरळे, अपर पुलिस अधीक्षक, पालघर

श्रीमती अंकिता कणसे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, डहाणू

✦ कार्रवाई में शामिल अधिकारी :

पोनि/प्रदीप पाटील (स्थानीय गुन्हे शाखा, पालघर)

पोनि/अजय गोरड (तलासरी पुलिस थाना)

श्रे.पो.उपनि/राजड, पोहवा/चौरे, पो.कॉ/घरत (तलासरी पुलिस थाना)

पो.कॉ/1699 नरेश घाटाल, पो.कॉ/296 बजरंग अमनवाड (स्थानीय गुन्हे शाखा, पालघर)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh