---Advertisement---

पालघर पुलिस द्वारा खतरनाक स्टंट करने वाले बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई |

---Advertisement---

जारीकर्ता: पालघर जिला पुलिस, महाराष्ट्र
पालघर जिला पुलिस का कहना है कि दिनांक 20/05/2026 को केलवा पुलिस थाना क्षेत्र के माकुणसार–आगारवाड़ी मार्ग पर मिट्टी से भरे ट्रक को पकड़कर बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस गंभीर मामले की संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के निर्देश पर जिला यातायात शाखा ने त्वरित कार्रवाई की।


बाइक क्रमांक MH-48-CC-7750 के चालक मनीष सुखदेव यादव (26 वर्ष) के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत खतरनाक ड्राइविंग और दूसरों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।
पालघर पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया प्रसिद्धि के लिए जानलेवा स्टंट से बचने की अपील करती है। ऐसे उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh