---Advertisement---

“परम पूज्य रवींद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में 21 कन्याओं का भव्य विवाह समारोह | अक्षय तृतीया विशेष | देहरादून” |

---Advertisement---

देहरादून, उत्तराखंड:
परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड, देहरादून में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम चारों धामों के कपाट खुलने के शुभ दिन पर हुआ, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में दूल्हा-दुल्हनों ने भगवान श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वरमाला और विवाह की रस्में संपन्न हुईं। कन्यादान के रूप में प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे डबल बेड, अलमारी, गद्दे, चादर, तकिया, कंबल, डिनर सेट, सूटकेस, बर्तन, कुकर, प्रेस, घड़ी आदि भेंट की गई।

विशेष योगदान:

श्री मनोज कुमार गुप्ता द्वारा प्रत्येक जोड़े को विदाई के समय ₹5000 की नगद राशि भेंट की गई।

भक्त राजरानी जी द्वारा “लॉटरी प्रणाली” से साक्षी और मयंक को चांदी की चेन भेंट की गई।

दूल्हा-दुल्हनों के नाम:
Priya-Hitesh, Aarati-Sachin, Pooja-Hari, Sakshi-Vipin, Monika-Sanjay, Bhawna-Deepak, Anjali-Himanshu, Surkee-Suresh, Sonam-Prince, Neelam-Mahavir, Nikita Singh-Raj Singh, Anjali-Sona Lal Pandit, Shivani-Arjun, Radha-Sanjeev, Jaimala-Shushil, Manju-Ashu, Preeti-Mukesh, Akansha-Himanshu, Sakshi-Mayank, Mohini-Arun

मुख्य अतिथि एवं सहयोगी गण:
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, महापौर सौरव थपलियाल, विधायक सविता कपूर, श्री अशोक वर्मा, लालचंद शर्मा, संजय अरोड़ा, एम.पी. अरोड़ा, पुष्पेंद्र गिरी, अरुण वर्मा, गौरव कुमार आदि अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आशीर्वाद दिया।

आयोजन समिति में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, अनुराग गोयल, श्रीमती प्रीति गुप्ता, नवीन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, दीपक मित्तल, राकेश मित्तल, संजय कुमार गर्ग (सेवा दल) सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
रिपोर्टर:
गौरव शर्मा
ब्यूरो चीफ, देहरादून (उत्तराखंड)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---