सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान, सेवा और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प
मुंबई | तृप्ति प्रमाण
मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए प्रतीक सिंह को प्रतिष्ठित महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतीक सिंह ने इसे समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती के साथ निभाने की प्रेरणा बताया।
प्रतीक सिंह को यह सम्मान श्री सुरेंद्र पाल सिंह, जिन्होंने महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाई है, प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन तथा प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
सम्मान को बताया नई जिम्मेदारी की प्रेरणा
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद प्रतीक सिंह ने कृष्णा चौहान फाउंडेशन और श्री कृष्णा चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों के प्रति मिले प्रोत्साहन का प्रतीक है। उन्होंने इसे अपनी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की नई शुरुआत बताया।
राजपूताना एकता फाउंडेशन के सदस्यों का जताया आभार
प्रतीक सिंह ने राजपूताना एकता फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों का सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन उन्हें निरंतर समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है।
सम्मान समारोह के अवसर पर प्रतीक सिंह ने “सेवा, संस्कार और एकता” के संकल्प को दोहराते हुए समाजहित में लगातार कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
तृप्ति प्रमाण




