---Advertisement---

राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का भावुक संदेश, बीजेपी पर साधा निशाना |

---Advertisement---

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार को अपना 30वां स्थापना दिवस पूरे जोश-खरोश के साथ मनाया। 5 जुलाई 1997 को स्थापित हुई इस पार्टी ने तीन दशक पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के नाम एक लंबा और भावुक संदेश जारी किया है।

गरीबों और शोषितों की आवाज रही है राजद

अपने संदेश में लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि राजद की स्थापना गरीबों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हुई थी। उन्होंने लिखा कि 5 जुलाई 1997 सिर्फ एक तारीख नहीं थी, बल्कि बिहार और देश की राजनीति में बदलाव का दिन था। लालू यादव ने पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग और समर्पण को याद किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

बीजेपी पर साधा निशाना

लालू यादव ने अपने संदेश में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को जानबूझकर पीछे धकेला जा रहा है। लालू ने कहा कि सत्ता और पूंजी के बल पर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता

लालू यादव ने स्पष्ट किया कि राजद की प्राथमिकता हमेशा गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत और मजलूम तबकों की वकालत रही है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भी पार्टी की राजनीति सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ रही है। उन्होंने विभिन्न राज्यों के चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर तानाशाही के बल पर देश को पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।

बिहारभर में मनाया गया स्थापना दिवस

राजद के 30वें स्थापना दिवस पर बिहार के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh