संभल रोड/मैनाठेर। स्थानीय थाना मैनाठेर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से आज तृप्ति प्रमाण न्यूज़ पोर्टल की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पोर्टल के ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा और रिपोर्टर अंकित पाल ने कोतवाली प्रभारी से भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए और उनकी कार्यशैली की सराहना की।
मुलाकात के दौरान ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा ने कहा कि मैनाठेर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोतवाली प्रभारी की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि तृप्ति प्रमाण पोर्टल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अधिकारियों और संस्थाओं को उजागर करना है।
रिपोर्टर अंकित पाल ने बताया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कोतवाली प्रभारी ने तृप्ति प्रमाण टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया का सहयोग पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व जनमुखी बनाने में मददगार होता है। उन्होंने भविष्य में भी रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा ने कोतवाली प्रभारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “जय हिंद, जय भारत”। उन्होंने कहा कि तृप्ति प्रमाण पोर्टल हमेशा सत्य और जनहित की आवाज बनकर रहेगा।
Published On: May 26, 2026 9:29 pm
---Advertisement---