एसडीएम निधि शुक्ला के कड़े रुख से हड़कंप: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा |

Share:

संवाददाता: लादेन मंसूरी।

स्थान: मीरगंज, बरेली

औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की पोल बरेली जिले के मीरगंज तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक निष्ठा और जनसेवा की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली है। मीरगंज उपजिलाधिकारी (SDM) निधि शुक्ला ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिस मुस्तैदी और बारीकी से उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उसने लापरवाही बरतने वाले तंत्र में खलबली मचा दी है।

दूध गायब, शौचालयों में गंदगी: एसडीएम ने जताई सख्त नाराजगी ग्राउंड ज़ीरो पर निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में घोर लापरवाही की पोल खुली। महीनों से स्कूली बच्चों को उनके हक का दूध न मिलना, शौचालयों में गंदगी का अंबार होना और शिक्षण स्तर में गिरावट जैसी गंभीर कमियां पाई गईं। बच्चों के स्वास्थ्य और उनके भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर एसडीएम निधि शुक्ला ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

जनता में प्रशासन के प्रति बढ़ा विश्वास बच्चों की मूलभूत सुविधाओं जैसे मिड-डे मील, स्वच्छता और बेहतर शिक्षा स्तर के लिए एसडीएम का इस तरह डटकर खड़े होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी इस ताबड़तोड़ और पारदर्शी कार्रवाई से न केवल लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है, बल्कि आम जनता का प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

Share: