मुरादाबाद। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर मुरादाबाद में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को धार्मिक रंग में रंग दिया। यह शोभायात्रा गवर्नमेंट कॉलेज से प्रारंभ होकर हाथी वाला मंदिर, मंडी चौक होते हुए बुध विहार स्थित गुवाहाटी मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में वैष्णो देवी, लव-कुश, खाटू श्याम बाबा, हनुमान जी, राम दरबार, केवट संवाद समेत अनेक झांकियां शामिल रहीं, जिनकी भव्यता ने हर किसी को आकर्षित किया। यह शोभायात्रा पिछले 75 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है और इस बार भी पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम नवमी कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश रस्तोगी ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा, “हम हर वर्ष यह यात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ निकालते हैं, और समाज को एकता का संदेश देते हैं।”
भंडारे और प्रसाद वितरण से भक्ति का वातावरण
मंडी चौक पर गंज गुलाटी भंडारा आयोजित किया गया, वहीं दुर्गा मंदिर पर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल में सहभागी बने।

शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सहभागिता
इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, धर्मगुरु धीरसंत दास समेत अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:
अध्यक्ष: श्री राजेश रस्तोगी – 9927521300
कार्यकारी अध्यक्ष: सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता ‘जुगनू जादूगर’ – 9412234562
संयोजक: डॉ. पराग अग्रवाल – 9412866504
महामंत्री: पीयूष कुमार गुप्ता – 9412140060
उपस्थित गणमान्य लोग:
वीरेंद्र अरोरा, विकास गुप्ता, मेहरूल गुप्ता, उपदेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, विशाल अग्रवाल, चंद्र प्रजापति, प्रेमनाथ यादव, विनीत गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अर्चित गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह आदि।
शहरवासियों ने इस शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रीराम के जयघोषों से नगर गूंज उठा।
रिपोर्टर : शरद शर्मा