गोंडपिपरी में जिला कार्यकारिणी चयन एवं सत्कार समारोह संपन्न, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
चंद्रपुर। बहुजन एकता संगठन की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तालुका में जिला कार्यकारिणी चयन एवं सत्कार समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुधाकर काशीनाथ इटेकर को बहुजन एकता संगठन के चंद्रपुर जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पद पर डेविड नाडर, जिला सचिव पद पर विजय तुलशीराम कन्नाके तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर नितेश ओकटु आलाम का चयन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सदस्य के रूप में जितेंद्र इटेकर, अजय कन्नाके और संदीप पौरकर को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सत्कार कर उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में बहुजन एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लहू खरपडे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रघुनाथ वरठा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी तथा अल्पसंख्यक पालघर जिलाध्यक्ष मो. हाजीज शेख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और संगठनात्मक कार्यों को व्यापक बनाने के संबंध में मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समानता, न्याय और बंधुत्व के महत्व पर जोर देते हुए समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संगठन के माध्यम से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
चयन एवं सत्कार समारोह में चंद्रपुर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के माध्यम से जिले में संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट: पराग यादव, पालघर




