मुंबई

वालिव में जौहरी पर खुले आम चाकूबाज़ी, वसई में सुरक्षा पर उठे सवाल”|

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक – तृप्ति प्रमाण

वसई के वालिव क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब स्थानीय अंबिका ज्वेलर्स के स्वामी कालू सिंह पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घटना इतनी तेज़ और खुले आम हुई कि आसपास के लोग भी सदमे में रह गए।

गंभीर रूप से घायल कालू सिंह को तुरंत निकटतम अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना भीड़-भाड़ वाले समय और सार्वजनिक स्थान पर घटी, जिससे पूरे इलाके में आतंक की लहर दौड़ गई। आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने विशेष टीम के साथ त्वरित छापेमारी शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जाँच भी जारी है।

इस घटना के बाद वसई-विरार क्षेत्र के निवासियों में काफी आक्रोश है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि “क्या अब वसई में कानून का राज खत्म हो चुका है?”

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
वसई संवाददाता – विकास गुप्ता

Vikas Kumar

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.