---Advertisement---

वसई-विरार में बारिश से पहले नालों की सफाई तेज, महापौर ने किया निरीक्षण |

---Advertisement---

संवाददाता: साहिल यादव तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक

वसई-विरार: आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए वसई-विरार महानगरपालिका प्रशासन ने शहरभर में नाला सफाई अभियान को गति दे दी है। इसी क्रम में महापौर अजीव पाटील ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नालों की सफाई की प्रगति की जानकारी ली तथा बारिश के समय जलभराव की समस्या से बचने के लिए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर उपमहापौर मार्शल लोपिश सहित महानगरपालिका के अन्य पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh