पालघर (विशेष संवाददाता: तृप्ति प्रमाण): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पालघर जिले में प्रारूप मतदाता सूची सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। पालघर की जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना विवरण जांचने का आग्रह किया है।
नाम और विवरण की जांच ज़रूरी जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग, फोटो और मतदान केंद्र की जानकारी भी सही तरीके से जांच लें। विशेष रूप से बाहर पढ़ाई या नौकरी करने वाले युवाओं, बुजुर्गों और ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत) श्रेणी के मतदाताओं को सूची में अपना नाम ध्यान से देखना चाहिए।
फॉर्म 6 और फॉर्म 8 से होगा सुधार
- नया नाम जोड़ने के लिए: फॉर्म 6 भरकर जमा करें।
- नाम या पते में सुधार के लिए: फॉर्म 8 के माध्यम से आवेदन करें।
यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट, वोटर सर्विस पोर्टल और संबंधित BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास उपलब्ध है।