मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा; यादव बोराडे का निजी अस्पताल में इलाज जारी
पालघर: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर तालुका के वरई स्थित फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक निकलकर दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद टायर सड़क किनारे खड़े हाईवे ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक यादव बोराडे से जा टकराया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक निकला ट्रक का टायर

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर की गुजरात लेन से गुजर रहे एक ट्रक का टायर अचानक निकल गया। तेज रफ्तार में निकला यह टायर सामने से मुंबई की ओर जा रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा।
इसके बाद टायर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े हाईवे ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक यादव बोराडे से जा टकराया।
गंभीर रूप से घायल पुलिस उपनिरीक्षक
हादसे में यादव बोराडे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।



