मेडिकल कॉलेज जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प |

Share:

सेवा संकल्प अभियान माह के तहत मेडिकल कॉलेज और रोटरी क्लब जौनपुर ने संयुक्त रूप से किया पौधरोपण

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान माह (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डा.) आर.बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डा.) ए.ए. जाफरी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रोफेसर तबस्सुम यासमीन, कैंपस प्रभारी डा. संजीव यादव, डा. विनोद कुमार, डा. जितेंद्र कुमार, डा. आशुतोष सिंह, डा. प्रियंका सिंह, डा. अर्चना चौधरी, डा. श्वेता सिंह, दीपिका शाव, डा. मिथिलेश सिंह, डा. अबू समा खान, डॉ. जयंत शर्मा और डा. संदीप सिंह सहित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

वहीं, रोटरी क्लब जौनपुर की ओर से अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, सचिव संदीप सेठ, प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. बृजेश कन्नौजिया, जोनल सेक्रेटरी श्याम वर्मा, पर्यावरण निदेशक ज्योति सिंह, रविकांत जायसवाल, डा. सुधांशु टंडन, संजय जायसवाल, शाहिद शम्स अब्बास, कृष्ण कुमार मिश्र और दुर्गेश तिवारी ने भी पौधरोपण किया।

हरित परिसर विकसित करने पर जोर

इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डा.) आर.बी. कमल ने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान माह के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण और उनके संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने से संस्थान को हरित परिसर के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अनुज सिंह, सहयोगी चिकित्सक डा. मुदित चौहान, डा. पूजा पाठक, डा. नवीन कुमार और डा. अनिल कुमार सहित विभाग के अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन एवं रोटरी क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब जौनपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

संवाददाता : शम्भू विश्वकर्मा

Share: