मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों सितारे दूसरी बार माता-पिता बने हैं। कपल ने 19 सितंबर 2026 को एक बेटी का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार में नन्ही बेटी के आगमन की जानकारी साझा की।

दीपिका और रणवीर की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है। दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। अब परिवार में दूसरी बेटी के आगमन के साथ दुआ बड़ी बहन बन गई हैं।
कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। पोस्ट में बच्ची के पैरों के निशान के साथ उसकी जन्मतिथि 19 सितंबर 2026 बताई गई। हालांकि, फिलहाल नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड जगत और प्रशंसकों की ओर से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाइयां मिलने लगीं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी कपल की खुशी में शामिल होते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में शादी की थी। सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ परिवार में एक और सदस्य का आगमन हुआ है।
रिपोर्ट: साहिल यादव
राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक — तृप्ति प्रमाण




