नागेन्द्र प्रताप बने अटेवा बरसठी के अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार महामंत्री |

Share:

सरोज यादव महिला विंग की अध्यक्ष निर्वाचित, पेंशन आंदोलन को मजबूत करने का लिया संकल्प

जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की ब्लॉक इकाई बरसठी का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से नागेन्द्र प्रताप को ब्लॉक अध्यक्ष तथा शैलेन्द्र कुमार को महामंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं सरोज यादव को महिला विंग बरसठी की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, प्रदेश सह संयोजक महिला विंग डॉ. यामिनी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव एवं मांडलिक महामंत्री संदीप कुमार चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही। पुनर्गठन कार्यक्रम जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पुनर्गठन प्रभारी के रूप में सुबाष सरोज, प्रमोद कुमार प्रजापति एवं विनोद कुमार यादव ने जिम्मेदारी निभाई।

पुनर्गठन के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रत्ती लाल निषाद को संरक्षक, अनुज पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय को कोषाध्यक्ष, सूर्यमणि एवं विवेक शुक्ल को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार को कैडर प्रभारी तथा राजीव मौर्य को सह कैडर प्रभारी चुना गया।

इसी क्रम में अमरजीत यादव एवं राजेंद्र प्रसाद को प्रवक्ता, वीरेंद्र कुमार एवं जय सिंह को संगठन मंत्री, शैलेष कुमार पांडेय एवं अफसर अली को मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, बसंत लाल सरोज, दिलीप प्रजापति एवं परमेश्वर को संयुक्त मंत्री तथा रोहित कुमार को प्रचार मंत्री निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने संगठन के सदस्यों से आगामी 25 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने एकजुट होकर पेंशन आंदोलन को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेश उपाध्याय, जिला कैडर प्रभारी टी.एन. यादव, सह कैडर प्रभारी प्रदीप चौहान, जिला आईटी सेल प्रभारी अखिलेश सिंह, डॉ. कृपा निधि यादव, प्रदीप उपाध्याय, अखिलेश यादव, शेर बहादुर एवं माणिक चंद्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री सुबाष सरोज एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा

Share: