गोरेगांव में भाजपा कामगार आघाड़ी ने आयोजित किया ‘मन की बात’ कार्यक्रम |

Share:

ऑटो रिक्शा चालकों और कामगार समुदाय के लोगों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कामगार आघाड़ी, मुंबई की ओर से गोरेगांव पूर्व स्थित धड़क कामगार यूनियन महासंघ कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कामगार आघाड़ी, मुंबई के अध्यक्ष एवं कामगार नेता अभिजीत राणे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और देश से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के संवाद को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा नागरिकों को देश से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मुंबई के बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा चालक और कामगार समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान कामगारों और ऑटो रिक्शा चालकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

इस अवसर पर भाजपा मुंबई के पदाधिकारी अभय झा, विकास तिवारी, साहेबराव जाधव, महादेव शिंदे, राजकुमार सरोज, मनोज सहानी, अनिल यादव, चंदू सिंह, सूरज सिंह, धर्मेंद्र पाल, उपेंद्र पंडित, अमृता मिश्रा और जिग्ना देसाई सहित धड़क कामगार यूनियन के पदाधिकारी जुल्लुर यादव, बबन आगडे, सत्यविजय सावंत, अजित यादव और मोहन जाधव मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘तृप्ति प्रमाण’

Share: