चूळणा रोड के सहयोग नगर में हिट एंड रन की घटना, पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान की
वसई: वसई पश्चिम के चूळणा रोड स्थित सहयोग नगर परिसर में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार Baleno कार ने सड़क किनारे मौजूद दो फेरीवालों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों फेरीवालों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक दिव्यांग फल विक्रेता की हाथगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, MH 48 DM 3190 नंबर की Baleno कार ने फेरीवालों को टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर रुके बिना वहां से चला गया। हादसे में दिव्यांग फल विक्रेता सत्येंद्र यादव की हाथगाड़ी को करीब 10 हजार रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन का नंबर हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाश कर चालक प्रिंस मिश्रा से पूछताछ की। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखने तथा सड़क किनारे कारोबार करने वाले फेरीवालों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
तृप्ति प्रमाण न्यूज़ पोर्टल




