गौ-तस्करी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, असलहा-कारतूस बरामद |

Share:

जौनपुर। तेजीबाजार थाना पुलिस की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक गौ-तस्करी का आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार गौवंश, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके से गौ-तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *