नेताजी की स्मृति में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर |

Share:

जौनपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में 22 नवंबर, रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से बाबा बान्हदैत्य देव स्थान, धिरौली नानकार, पटैला बाजार के निकट आयोजित होगा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शाहगंज डॉ. सूर्यभान यादव (BDS, MDS) की पहल पर आयोजित इस शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग और दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराएंगे।

शिविर में मरीजों के ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा

Share: