समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प
जौनपुर : समाजवादी पार्टी कार्यालय, जौनपुर में महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जौनपुर जिला अध्यक्ष श्री राकेश मौर्या जी ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय तथा शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला सचिव, समाजवादी पार्टी, 366 विधानसभा सदर जौनपुर, दीपक आर. विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचार और संघर्ष सदैव समाज को नई दिशा देते रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले जी के सामाजिक सुधार, महिला शिक्षा और समानता के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा


