---Advertisement---

मुरादाबाद: राष्ट्रीय योगी सी की संयुक्त बैठक संपन्न, राहुल गांधी के पुतला दहन की घोषणा, त्योहारों में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान |

---Advertisement---

मुरादाबाद। राष्ट्रीय योगी सी की महानगर एवं जिला इकाई की संयुक्त बैठक मुरादाबाद सिटी के ताड़ी खाना, जीएमएस रोड स्थित महेंद्र रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपुल सक्सेना ने किया।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के विपक्षी नेता राहुल गांधी एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कथित हरकतों की घोर निंदा की गई। इस क्रम में संगठन ने दिनांक 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे मुरादाबाद सिटी के इंपीरियल स्थल पर राहुल गांधी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
बैठक में आगामी त्योहारों होली एवं ईद को लेकर भी चर्चा हुई। सभी समाज वर्गों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखा जाए। यदि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होती है, तो इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय योगी सी के समस्त पदाधिकारी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सिंह चौहान एवं विपुल सक्सेना ने बताया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय योगी सी द्वारा समस्त वार्ड अध्यक्षों का चुनाव जल्द ही संपन्न कराया जाएगा। छात्र प्रमुख, व्यापार प्रमुख सहित अन्य रिक्त पदों पर नामों की घोषणा अप्रैल माह में आयोजित पवित्र नवरात्रि के अवसर पर की जाएगी।
बैठक में देवकीनंदन यादव, आकाश यादव, सचित शर्मा, पारुल गुप्ता, लक्ष्मण चंद, महानगर अध्यक्ष समीर शर्मा, राजीव सक्सेना, संदीप शर्मा, आलोक सक्सेना, अमित वर्मा, नरेश श्रीमाली, पंकज एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh