---Advertisement---

नायगांव खाड़ी पर बनेगा डबल डेकर पुल: ऊपर मेट्रो, नीचे वाहन मार्ग; वसई-विरार के यात्रियों को मिलेगी राहत |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक

वसई–विरार क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नायगांव खाड़ी पर दो स्तर वाला नया पुल बनाए जाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के तहत पुल के ऊपरी हिस्से से मेट्रो रेल गुजरेगी, जबकि निचले भाग से सड़क मार्ग के लिए वाहन संचालित होंगे। वर्तमान में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे और लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण वसई-विरार के लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और लंबी यात्रा का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित पुल से इस समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। परियोजना को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है। आगे राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह पुल मेट्रो लाइन-13 के विस्तार से जुड़ा रहेगा, जिससे दहिसर, मीराभायंदर और वसई-विरार के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित खाड़ी पुल लगभग 4.88 किलोमीटर लंबा और करीब 28.50 मीटर चौड़ा होगा। इसे छह लेन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 1600 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद मीराभायंदर से वसई-विरार तक का सफर कम समय में तय किया जा सकेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh