मुरादाबाद, 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार): राष्ट्रीय पर्व होली समिति (रजिस्टर्ड) मुरादाबाद द्वारा आयोजित 88वीं परंपरागत रंग एकादशी शोभा यात्रा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खत्री धर्मशाला, बड़ा ग्राम से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मैनीविनय नगर विधायक श्री नीतीश कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।
खत्री धर्मशाला से आरंभ हुई शोभा यात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर एवं होली के पारंपरिक गीतों पर नागरिक झूमते-नाचते नजर आए। कान्हा और राधिका की लीला को केंद्र में रखकर निकाली गई इस यात्रा में शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगों के पर्व को समर्पित इस शोभा यात्रा में भव्य छतों एवं सजावट का विशेष प्रबंध किया गया था। जिस मार्ग से यात्रा गुजरी, वहां की सड़कें रंगों, गुलाल एवं अबीर से सराबोर हो गईं। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस बल को नागरिकों द्वारा अमीर एवं चंदन के तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण:
राधा-कृष्ण की फूलों वाली होली
ब्रज की लठ्ठमार होली की झांकी
संगम माघ मेले की झांकी
शिव बारात की झांकी
शिव-पार्वती एवं गणेश जी की झांकी
राम दरबार की झांकी
घोड़े पर सवार राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न की झांकी
संस्थापक महोदय को समर्पित बाजी, ढोल एवं बैंडों की मधुर धुन ने उत्सव का माहौल बनाए रखा। यात्रा मार्ग में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा संस्था का स्वागत किया गया। नागरिकों ने फूलों की बरसात कर अपनी आस्था व्यक्त की।
परंपरा का इतिहास:
शहर की सबसे पुरानी इस शोभा यात्रा की परंपरा सन 1939 में आरंभ हुई थी। रंग एकादशी की यह शोभा यात्रा शहर में रंगों के आगमन का संकेत देती है। परंपरा के अनुसार, पलाश (टेसू) के फूलों से बनाए गए प्राकृतिक रंग में गुलाल जल मिलाकर देगी में रखा जाता है। इसके बाद उन घरों में रंग चढ़ाया जाता है जहां परिस्थितिवश किसी अपने का निधन हो गया हो। इस परंपरा के पालन के बाद उन घरों में खुशी का माहौल लौट आता है। समय के साथ शोभा यात्रा के स्वरूप में परिवर्तन आया है, परंतु मूल परंपरा को आज भी बनाए रखा गया है। शहर के दिवंगत श्री विशंभर नाथ टंडन जी के परिवारजन एवं अन्य सदस्य आज भी इस परंपरा को निभा रहे हैं।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
राजेंद्र कुमार टंडन, रवि मेहरोत्रा, विजय कुमार टंडन, राकेश कुमार टंडन, सुधीर पाठक, अनुभव मेहरोत्रा, पार्षद विजय सारस्वत, वरुण टंडन, राजेश खन्ना, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, मुकेश टंडन, सचिन टंडन, दिलीप कुमार, दिवाकर गोपाल टंडन, शिवम टंडन, एडवोकेट नितिन टंडन, एडवोकेट हर्षित अरोड़ा, दिनेश कपूर, सुनील खन्ना, जगदंबा प्रसाद शर्मा, अजय शर्मा, श्याम खन्ना, राजीव टंडन, संजीव टंडन, दिनेश टंडन, दीपू वरुण टंडन, शरद मल्होत्रा, रामनारायण, अजय टंडन, माली पुष्पेंद्र श्रीमाली, राजेश फौजी, नवम शर्मा, अंशुल शर्मा, विश्वास शर्मा एवं शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग: शरद शर्मा, ब्यूरो चीफ, तृप्ति प्रमाण, मुरादाबाद
सहयोगी रिपोर्टर: अंकित पाल, मुरादादाबाद