---Advertisement---

वसई के मनपा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का मामला, भाजपा नगरसेवकों के औचक निरीक्षण में सामने आई बड़ी लापरवाही |

---Advertisement---

वसई: वसई स्थित डीएम पेटिट महानगरपालिका अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा गटनेता एवं नगरसेवक अशोक शेल्के, अभय कक्कड़, विशाल जाधव और उनकी टीम ने अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के दवा भंडार में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुकी दवाएं पाए जाने का दावा किया गया। भाजपा नगरसेवकों ने आरोप लगाया कि मरीजों के इलाज से जुड़े इतने महत्वपूर्ण स्थान पर एक्सपायर दवाओं का स्टॉक मिलना बेहद गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस तरह की दवाओं का उपयोग हो जाता, तो इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। निरीक्षण के बाद भाजपा प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रशासन और वसई-विरार महानगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की भी बात कही। नगरसेवकों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है और मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा

संवाददाता: साहिल यादव


Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh