---Advertisement---

आगरी सेना से अलग हुए जयेश पाटिल, समर्थकों के साथ बहुजन विकास आघाड़ी में शामिल |

---Advertisement---

वसई–विरार क्षेत्र की राजनीति में उस समय चर्चा तेज हो गई जब आगरी सेना के पूर्व प्रवक्ता जयेश पाटिल ने हाल ही में संगठन से अपना पद छोड़ दिया। उनके अचानक इस्तीफे के बाद इलाके के राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और उनके अगले कदम को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। इसी बीच आज जयेश पाटिल ने अपने समर्थकों और सहयोगियों की बड़ी संख्या के साथ बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) का दामन थाम लिया। यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम BVA के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस मौके पर जयेश पाटिल ने नई राजनीतिक यात्रा शुरू करने की घोषणा की। जयेश पाटिल के इस कदम को स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके बहुजन विकास आघाड़ी में शामिल होने से आने वाले समय में क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh