---Advertisement---

पालघर में ईंधन आपूर्ति सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह |

---Advertisement---

पालघर जिले में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रशासन के अनुसार जिले में ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने बताया कि भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल जैसी तेल कंपनियों के माध्यम से जिले में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन तथा एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इन सभी ईंधनों की आपूर्ति नियमित और सुरक्षित तरीके से जारी रखी जाएगी। मार्च 2026 की शुरुआत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 912 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1844.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। साथ ही गैस सिलेंडर वितरण से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। पहले एक सिलेंडर बुकिंग के बीच 15 दिन का अंतर होता था, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। अनावश्यक बुकिंग से बचने की अपील जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण कुछ लोग घबराकर अतिरिक्त गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे वितरण व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण अपील की है— केवल जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें। घर में अनावश्यक सिलेंडर जमा करके न रखें। सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपनी गैस एजेंसी या जिला प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है, इसलिए नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

पालघर, मुंबई | संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh