---Advertisement---

उदयपुर फाइल्स को अभिनेता योगी अशोक नाथ का समर्थन, ‘कल्कि संभल’ में आएंगे नजर |

---Advertisement---

टीवी और फिल्म अभिनेता योगी अशोक नाथ इन दिनों अपने बयानों और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। कई लोकप्रिय टीवी शोज़ और फिल्मों में काम कर चुके योगी अशोक नाथ ने हाल ही में फिल्म “उदयपुर फाइल्स” को लेकर खुलकर अपना समर्थन व्यक्त किया है।

योगी अशोक नाथ ने अपने करियर में कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने मंगल लक्ष्मी, काकभुशुण्डि रामायण, कामधेनु, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, डोरी और अनुपमा जैसे टीवी शोज़ में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। टीवी के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

हाल ही में अभिनेता ने फिल्म “उदयपुर फाइल्स” को लेकर कहा कि ऐसी फिल्में समाज को सच्चाई से अवगत कराती हैं और देश के हर हिंदू को इस फिल्म को देखना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म अब यूट्यूब पर “जानी फायरफॉक्स” नाम के चैनल पर उपलब्ध हो चुकी है, जहां दर्शक इसे देख सकते हैं।

इसके अलावा योगी अशोक नाथ जल्द ही कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में “कल्कि संभल”, “इंस्पेक्टर राकेश मारिया”, “उड़ने की आशा” और “नागिन 7” जैसे टीवी शो और फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि फिल्म “कल्कि संभल” में योगी अशोक नाथ अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी कर रहे हैं।

अभिनेता योगी अशोक नाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब यह फिल्म रिलीज़ हो तो दर्शक इसे भरपूर समर्थन दें। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता आती है और लोगों को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति सजग रहना चाहिए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में योगी अशोक नाथ के ये नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों को कितने पसंद आते हैं और वह अपने अभिनय से किस तरह एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हैं।

संवाददाता: साहिल यादव | राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक पत्र ‘तृप्ति प्रमाण’

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh