---Advertisement---

वसई-विरार महानगरपालिका का अवैध निर्माण विरोधी अभियान: सातिवली-तुंगारेश्वर में 26,700 वर्गफुट अतिक्रमण हटाया |

---Advertisement---

वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीसीएमसी) ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी के निर्देश तथा अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। महानगरपालिका की प्रभाग समिति ‘जी’ (वालीव) और ‘एफ’ (पेल्हार) की संयुक्त टीम ने सातिवली-तुंगारेश्वर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 26,700 वर्गफुट क्षेत्र में फैले अनधिकृत कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अस्थायी ढांचे तोड़े गए और इलाके को खाली कराया गया। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में 258 पत्रा शेड, 57 बांस से बने शेड, 46 हाथगाड़ियां और 32 टपरियों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर जेसीबी और अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया गया। इस अभियान में सहायक आयुक्त निलेश म्हात्रे के साथ अतिक्रमण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा सुरक्षा बल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh